• Fri. Apr 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बिना अल्कोहल वाली बीयर कैसे बनी स्वाद में दमदार

Byadmin

Apr 3, 2026


महिलाएं

इमेज स्रोत, Klaus Vedfelt/Getty Images

पढ़ने का समय: 6 मिनट

आप दोस्तों के साथ रात में बाहर हैं और ड्रिंक कर रहे हैं. आप नहीं चाहते कि अगले दिन हैंगओवर हो, इसलिए आप एक समझदारी भरा विकल्प चुनते हैं. और ये विकल्प है – बिना अल्कोहल वाली बीयर.

इस विकल्प को चुनने वालों में आप अकेले नहीं हैं. डेटा एनालिटिक्स फ़र्म आईडब्ल्यूएसआर ने अनुमान लगाया था कि बिना अल्कोहल वाली बीयर एल को पछाड़ते हुए दुनिया में दूसरी सबसे लोकप्रिय बीयर बनने जा रही है.

एक दशक पहले तक शायद आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता.

लेकिन अब केमिस्ट्री में कुछ बदलाव की मदद से, बीयर बनाने वाले कुछ ब्रुअर्स का दावा है कि उनकी बिना या कम अल्कोहल वाली बीयर अब आम बीयर जितनी ही स्वादिष्ट हो सकती है और यह एक ज़्यादा सेहतमंद विकल्प भी है.

By admin