• Fri. Apr 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बिहार: अररिया में डबल मर्डर के बाद उठे सवाल, तेजस्वी बोले – ‘सिस्टम चौपट’

Byadmin

Apr 10, 2026


बाज़ार समिति, फ़ारबिसगंज

इमेज स्रोत, Ramesh Kumar

इमेज कैप्शन, गुरुवार को फ़ारबिसगंज के बाज़ार समिति इलाक़े में गुरुवार को हत्या की घटना के बाद काफ़ी हंगामा हुआ

(चेतावनी: इस ख़बर के कुछ विवरण आपको व‍िचल‍ित कर सकते हैं)

ब‍िहार के अरर‍िया ज़‍िले के फ़ारबिसगंज बाज़ार समिति इलाक़े में शुक्रवार सुबह माहौल सामान्य द‍िख रहा है. हालाँक‍ि, बातचीत में लोग बीते गुरुवार हुई दिल दहला देने वाली घटना से सहमे नज़र आते हैं.

यहाँ फल का आढ़त लगाने वाले रवि कुमार बीबीसी न्यूज़ हिंदी से कहते हैं, “अभी माहौल ठीक है, लेकिन कल की घटना सोचकर दिल दहल जाता है.”

उनका इल्‍ज़ाम है, ”पुलिस पहली हत्या होने के एक घंटे बाद आई. अगर पुलिस जल्दी आ जाती तो दूसरी हत्या नहीं होती.”

रवि जिन ‘दो हत्याओं’ की बात कर रहे हैं, उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. ये वीडियो फ़ारबिसगंज के हैं.

By admin