• Thu. Apr 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बिहार: तीन साल की बच्ची से रेप के आरोप में दो गिरफ़्तार, ‘सूखे नशे’ पर भी छिड़ी बहस

Byadmin

Apr 8, 2026


बच्ची का इलाज पटना एम्स में हो रहा है
इमेज कैप्शन, सर्वाइवर बच्ची का इलाज पटना एम्स में चल रहा है

(इस लेख में ऐसे विवरण हैं जो कुछ पाठकों को विचलित कर सकते हैं)

बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाक़े परसा में तीन साल की एक बच्ची से रेप के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया है कि दो अभियुक्तों में से एक बच्ची का सगा चाचा है.

सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया, “ये घटना सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रतीत होता है. साक्ष्यों के आधार पर दो व्यक्तियों की गिरफ़्तारी की गई है.”

पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है.

By admin