पिछले महीने बिहार में बिहार में सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई। करीबन 152 मीटर। लगभग 21 साल बाद ऐसी स्थिति बनी। लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। सितंबर की शुरुआत आसमान से थोड़ी नरमी के साथ रही, लेकिन अब भी राज्य में बहुत बारिश नहीं हो रही। सितंबर में जितनी बारिश होनी चाहिए, उतनी होने की संभावना नहीं है। लेकिन, बाढ़ की आशंका से बिहार परेशान है।
गंगा पटना में कई जगह सड़क छू रही है। सोन नदी ज्यादातर जगहों पर छलांगें मार रही। कोसी का रूप तो नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण उग्र है ही, हिमनद वाकये के बाद बारिश के कारण गंडक के तेवर भी कमे नहीं हैं। बाकी नदियों- बूढ़ी गंडक, बागमती, घाघरा, पुनपुन ने भी पीछे नहीं रहने की ठानी है। नतीजा, कहीं कटाव में घर-मंदिर गुम हो रहे तो कहीं सड़कों का नेटवर्क ध्वस्त हो रहा। जनजीवन ऐसा प्रभावित है कि बाढ़ में बिजली काट दी गई है। आइए, जानते हैं हर अपडेट एक जगह।