• Tue. Oct 14th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

बीजापुर में भाजपा कार्यकर्ता की नृशंस हत्या, नक्सलियों ने ली जिम्मेदारी

Byadmin

Oct 14, 2025


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने एक बीजेपी कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिले के उसूर ब्लॉक के मुंजाल कांकेर निवासी सत्यम पुनेम की आधी रात गला घोंटकर हत्या कर दी। माओवादियों ने शव के पास एक पर्चा भी छोड़ा है।

दरअसल, माओवादियों ने सत्यम पुनेम पर मुखबिरी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही गांव में रहकर गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के आरोप भी लगाए हैं।

मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, मद्देड़ एरिया कमेटी के द्वारा इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पर्चे के अनुसार माओवादियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ता को कई बार चेतावनी देने के बाद भी सुधार न होने पर मौत की सजा दी गई।

By admin