• Thu. Jul 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बीजेपी और एनडीए के इन नेताओं की बेटियां सीजेपी के आंदोलन के समर्थन में क्यों आईं?

Byadmin

Jul 30, 2026


सीजेपी आंदोलन
इमेज कैप्शन, असम सरकार में मंत्री के केशब महंता (बाएं), बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी (बीच में) और बीजेपी के पूर्व विधायक विक्रम सिंह
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

दिल्ली के जंतर मंतर पर चले जेन ज़ी के 37 दिनों के आंदोलन में बीजेपी के भीतर से भी आवाज़ें उठीं.

न केवल बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी बल्कि कुछ बीजेपी नेताओं की बेटियां भी खुलकर सामने आईं.

मुरली मनोहर जोशी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में शिक्षा मंत्री थे. उन्होंने 23 जुलाई को युवाओं के साथ पुलिस की सख़्ती पर सवाल उठाया था.

मुरली मनोहर जोशी ने कहा था, ”मुझे य़ह देखकर अत्यन्त पीड़ा हुई है कि महिलाओं पर निर्मम बल प्रयोग किया गया.”

लेकिन मामला यहीं तक नहीं रहा. असम गण परिषद (एजीपी) के एक मंत्री की बेटी, ओडिशा से बीजेपी की एक वरिष्ठ सांसद की बेटी और उत्तर प्रदेश में बीजेपी के एक पूर्व विधायक की बेटी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने जेन ज़ी के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया.

By admin