• Tue. Feb 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर बनने के बाद क्या बोलीं स्मृति मंधाना

Byadmin

Feb 17, 2026


स्मृति मंधाना

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, स्मृति मंधाना को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2025 चुना गया

पढ़ने का समय: 7 मिनट

बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड की विजेता की घोषणा हो गई है. भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2025 चुना गया.

अवॉर्ड मिलने के बाद स्मृति मंधाना ने कहा, “ये अवॉर्ड देने के लिए बीबीसी का शुक्रिया. साल 2025 बेहद ख़ास रहा. मुझे खुशी है कि मैं टीम की जीत में योगदान दे सकी.”

इस साल इस अवॉर्ड के लिए पांच दावेदार थे- क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, निशानेबाज़ सुरुचि सिंह और एथलीट ज्योति याराजी.

वहीं चेस ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को बीबीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर 2025 अवॉर्ड मिला है और बीबीसी पैरा-स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2025 अवॉर्ड पैरा एथलीट प्रीति पाल को मिला है.

प्रीति पाल पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में ट्रैक एंड फील्ड में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय पैरा एथलीट हैं.

By admin