• Fri. Mar 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बीबीसी और जियो की पार्टनरशिप, पूरे भारत में अब ऑडियंस को मिलेगा बीबीसी का भरोसेमंद कंटेंट

Byadmin

Mar 20, 2026


बीबीसी
इमेज कैप्शन, बीबीसी हिन्दी और जियो की पार्टनरशिप की बदौलत में भारत में अब एक बड़े दर्शक वर्ग तक बीबीसी का भरोसेमंद कंटेंट पहुंचेगा

पढ़ने का समय: 4 मिनट

बीबीसी ने जियो टीवी और जियो प्लस टीवी के मालिकाना हक़ वाली कंपनी जियो मीडिया लिमिटेड के साथ एक करार किया है.

बीबीसी और जियो मीडिया लिमिटेड ने इस समझौते की पुष्टि की है. इसके तहत बीबीसी न्यूज़ हिन्दी, बीबीसी न्यूज़ मराठी और बीबीसी न्यूज़ गुजराती को जियो के कनेक्शन वाले टीवी और मोबाइल ऐप पर देखा जा सकता है.

इससे ऑडियंस बीबीसी के कार्यक्रम को जियो के डिजिटल स्ट्रीम और फ़ास्ट चैनल (फ़्री एड-सपोर्टेड स्ट्रीमिंग टीवी) के ज़रिए देख और सुन सकते हैं. इससे पूरे भारत के लोगों के लिए बीबीसी की पत्रकारिता और कंटेंट तक पहुंच बनाने का एक नया रास्ता बनेगा.

स्ट्रीम और फ़ास्ट चैनल हर रोज़ 18 मिनट का लाइव हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन मुहैया कराएगा. इसके साथ ही यहां पूरे सप्ताह चौबीसों घंटे बीबीसी के कंटेंट मौजूद रहेंगे.

इस मौक़े पर बीबीसी न्यूज़ साउथ एशिया के रीज़नल डॉयरेक्टर टिम ऑफ़र्ड ने कहा, “बीबीसी की पहुंच दुनिया के किसी देश के मुक़ाबले भारत में ज़्यादा लोगों तक है. यह समझौता हमारी मौजूदगी को आगे बढ़ाएगा और इससे भारत के ऑडियंस तक सर्विस पहुंचाने की हमारी क्षमता बढ़ेगी.

By admin