• Sat. Aug 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बीबीसी पड़ताल: जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान चेहरा पहचानने की तक़नीक के इस्तेमाल पर उठते सवाल 

Byadmin

Aug 22, 2026


दिल्ली पुलिस
इमेज कैप्शन, दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर प्रोटेस्ट के दौरान फ़ेशियल रिकॉग्निशन तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया

20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर हज़ारों लोग प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे. इसी दौरान एक पत्रकार ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था में कुछ ऐसा देखा, जिसकी उसे उम्मीद नहीं थी.

एक खोजी पत्रकार सृष्टि जायसवाल जंतर मंतर पर रिपोर्टिंग कर रही थीं. प्रदर्शन स्थल की तस्वीरें और वीडियो बनाते हुए जब उन्होंने वहां खड़ी एक सर्विलांस वैन को ज़ूम किया, तो वैन के अंदर लगे मॉनिटर पर उन्हें अपना ही चेहरा दिखाई दिया.

सृष्टि के मुताबिक़, कैमरा उनके चेहरे पर ज़ूम इन और ज़ूम आउट कर रहा था.

वो कहती हैं, “मुझे एक सेकंड लगा खुद को पहचानने में. फिर मुझे लगा, ओह माय गॉड, ये तो मैं हूं.”

उनका कहना है कि उन्होंने वैन के अंदर कई स्क्रीन पर अलग-अलग तरह की निग़रानी होते देखी. उन्होंने वैन के अंदर मौजूद अधिकारी से इस बारे में पूछा.

By admin