• Fri. Mar 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बीबीसी स्टडी: वर्ष 2020 से भारत में महिला क्रिकेटरों की संख्या दोगुनी हुई

Byadmin

Mar 13, 2026


हरमनप्रीत कौर (बाएं) और स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम के विश्व कप जीतने का जश्न मनाते हुए (तस्वीर: 2 नवंबर, 2025)

इमेज स्रोत, Alex Davidson-ICC/ICC via Getty Images

इमेज कैप्शन, हरमनप्रीत कौर (बाएं) और स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम के विश्व कप जीतने का जश्न मनाते हुए (तस्वीर: 2 नवंबर, 2025)

पढ़ने का समय: 7 मिनट

भारत के 14 राज्यों में किए गए एक अध्ययन से ऐसा लगता है कि क्रिकेट में भारतीय महिलाओं की भागीदारी वर्ष 2020 से दोगुनी हो गई है.

स्टडी के मुताबिक़ अब हर 10 में से एक महिला क्रिकेट खेल रही है.

बीबीसी और कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से कराए गए इस अध्ययन से ऐसा लगता है कि पिछले छह महीनों के दौरान हर दो में से एक शख़्स (51 फ़ीसदी) ने महिला खेलों की कवरेज देखी है.

यह आँकड़ा उन लोगों की तादाद (63 फ़ीसदी) से बहुत कम नहीं है, जो पुरुषों की खेल कवरेज को देखते हैं.

खेलों में महिलाओं के हिस्सा लेने और महिला खेल देखने के मामले में इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह 15 से 24 साल की युवा महिलाओं की भागीदारी है.

By admin