बेंगलुरु के अनेकल इलाके में बिहार के रहने वाले तीन मजदूरों के खून से लथपथ शव मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि 6 लोग एक ही गांव के रहने वाले थे और ये सभी एक निर्माणाधीन इमारत में होली के अवसर पर पार्टी कर रहे थे। तभी किसी ने एक महिला पर कमेंट किया जिसके बाद इन लोगों के बीच लड़ाई हो गई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होली के दिन देश के कई हिस्सों से हिंसा और घटना की खबर सामने आई है। इसी कड़ी में कर्नाटक के बेंगलुरु से एक घटना सामने आई है, जहां होली की पार्टी के बाद तीन लोगों की मौत हो गई। नशे में धुत लोगों के एक समूह के बीच हुई लड़ाई में तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है।
कैसे घटी घटना?अधिकारियों ने बताया, अनेकल में रह रहे बिहार के एक ही गांव के छह मजदूरों के बीच एक महिला के बारे में अनुचित टिप्पणी को लेकर बहस शुरू हो गई थी।
ये सभी लोग एक निर्माणाधीन इमारत में पार्टी कर रहे थे। इन लोगों ने लड़ाई के दौरान लकड़ी के डंडे और लोहे की छड़ों का भी इस्तेमाल किया था।अपार्टमेंट और आसपास मिले शव
दो लोगों की पहचान 22 वर्षीय अनसू और 23 वर्षीय राधे श्याम के रूप में हुई है, जबकि तीसरे पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इसके साथ ही एक घायल व्यक्ति को पुलिस हिरासत में ले लिया गय है और दो अन्य लोगों की तलाश जारी है।‘हिरासत में मुझे पीटा गया, भूखा भी रखा…’, सोना तस्करी मामले में रान्या राव ने DRI पर लगाए गंभीर आरोप
देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप