• Sun. Mar 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बेंगलुरु में रहने वालीं बालेन शाह की बहन नेपाल के भावी पीएम के बारे में क्या सोचती हैं?

Byadmin

Mar 15, 2026


बालेन शाह का नेपाल का अगला प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है

इमेज स्रोत, @ShahBalen

इमेज कैप्शन, बालेन शाह का नेपाल का अगला प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है

“भारत और नेपाल के रिश्ते तभी और बेहतर होंगे जब बालेन शाह बतौर प्रधानमंत्री इस हिमालयी देश की कमान संभालेंगे”, ऐसा कहना है उनकी बड़ी बहन सुजाता शाह सेजेकन का.

उन्होंने बीबीसी न्यूज़ हिंदी से बातचीत में कहा, “भारत और नेपाल के रिश्ते सदियों पुराने हैं और इन्हें कोई बिगाड़ नहीं सकता. जो हुआ, वह एक अस्थायी दौर था. स्थिति सकारात्मक ही होगी.”

वह कहती हैं, “वह रिश्ते ज़रूर बेहतर करेंगे, क्योंकि मैं उन्हें एक राजनेता के रूप में नहीं देखती. उनकी भाषण शैली भी वैसी नहीं है. वह ख़ुद भी वैसे नहीं हैं. वह एक ऐसे इंसान हैं जिनके दिल में किसी के लिए बैर नहीं है, जो अपने लोगों और अपने पड़ोसियों, दोनों का ध्यान रखने वाले हैं.”

वह मुस्कुराते हुए जोड़ती हैं, “उनकी दीदी भारत में है, तो वह भारत के प्रति भी अच्छे रहेंगे.”

उन्हें यह जानकर भी बहुत ख़ुशी हुई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बालेन शाह की फ़ोन पर हुई बातचीत ‘सकारात्मक’ रही.

By admin