बेटे के नामकरण पर विवाद:पति ने पत्नी को लात-घूंसों-चप्पल से पीटा, साले ने आकर फिर जीजा को सिखाया सबक; Video – Husband Brutally Beats Wife Over Newborns Naming Dispute
यूपी के आगरा स्थित थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सीता नगर में नवजात के नामकरण से एक दिन पहले बच्चे का नाम रखने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में धुत पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे पत्नी के मायके पक्ष ने भी घर में घुसकर पति की पिटाई कर दी। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं पति शुक्रवार तड़के टेबल पर चिट्ठी छोड़कर लापता हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Trending Videos
2 of 5
लाल घेरे में पति और पत्नी
– फोटो : अमर उजाला
धूमधाम से हुई थी दोनों की शादी
सीता नगर निवासी अभिषेक ठाकुर की शादी डेढ़ साल पहले मोती बगीची, लंगड़े की चौकी निवासी वंशिका सिकरवार से धूमधाम से हुई थी। वह इंडियन सर्विस में नौकरी करता है। 21 फरवरी को वंशिका ने बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद होते रहे हैं।
3 of 5
नवजात बच्चे को लेकर गोद लिए खड़ी वंशिका
– फोटो : अमर उजाला
कई बार हो चुकी है पंचायत
वंशिका का आरोप है कि उसका पति अक्सर शराब पीकर मामूली बात पर मारपीट करता है। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। लोगों के समझाने पर दोनों साथ रहने लगे थे। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे वह पति से अगले दिन बेटे के नामकरण को लेकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि पति ने गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और चप्पल से पीटा। इससे उसके टांके भी खुल गए। वह गंभीर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसने मायके पक्ष को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस से शिकायत की।
4 of 5
वंशिका ने फोन कर भाई और पिता को बुलाया
– फोटो : अमर उजाला
वंशिका ने पिता और भाई को फोन कर बुलाया
दूसरी ओर अभिषेक के पिता जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि बेटे और बहू के बीच बच्चे के नामकरण को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान वंशिका ने अपने पिता विक्रम सिंह और भाई वंश को फोन कर दिया। वे बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे कार से आए और 8 लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। उन्होंने अभिषेक को अकेला देखकर उसकी पिटाई कर दी। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके बाद आहत होकर अभिषेक शुक्रवार तड़के टेबल पर चिट्ठी छोड़कर चला गया।
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि वंशिका की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अभिषेक की तलाश में जुटी है।
5 of 5
लेटर छोड़कर भागा पति
– फोटो : अमर उजाला
‘या तो मुझे मार डालो या पत्नी को सजा दिलाओ’
टेबल पर मिली चिट्ठी में अभिषेक ने लिखा है कि पत्नी वंशिका उससे आए दिन गृहकलह करती है। उसके मायके पक्ष के लोग 11 जुलाई 2024 से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसके भाइयों ने कई बार उसे मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
उसने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को उसके और उसके माता-पिता के साथ मारपीट की गई। मौका पाकर सोने-चांदी के आभूषण भी ले गए। उसके और उसके परिवार के खिलाफ झूठा केस भी दर्ज कराया गया है।
चिट्ठी में लिखा है कि उसे न्याय चाहिए और उसके हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया गया है। ‘मुझे मार दो या न्याय दिलाओ। ऐसे लोगों की वजह से ही लड़के मर जाते हैं या मार दिए जाते हैं। मेरे बच्चों को मेरी मां को दिया जाए। मैं न्याय चाहता हूं।’