• Wed. Mar 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बॉयफ्रेंड के लिए घर छोड़कर केरल भागीं वायरल गर्ल माेनालिसा, बाेलीं- पिता बना रहे थे दवाब; जानिए क्या है मामला? – Mahakumbh Viral Girl Monalisa Seek Refuge In Kerala With Boyfriend Farman Khan As Family Opposes Relationship

Byadmin

Mar 11, 2026


एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Raghav

Updated Wed, 11 Mar 2026 06:54 PM IST

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों को लेकर चर्चा में आईं वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। परिवार के विरोध जताने पर उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


Mahakumbh viral girl Monalisa seek refuge in Kerala with boyfriend Farman Khan as family opposes relationship

मोनालिसा
– फोटो : इंस्टाग्राम



विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ मेले की खूबसूरत आंखों वाली माला विक्रेता मोनालिसा याद हैं? अपनी खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया पर वे रातोंरात लोकप्रिय हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ के नाम से जाना जाने लगा। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिए हैं। फिलहाल मोनालिसा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कथित तौर पर उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा के परिवार ने इस शादी का विरोध किया है। इसके बाद वे थाने पहुंची हैं और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मोनालिसा ने सुरक्षा के लिए केरल में पनाह ली है। 

Trending Videos

By admin