• Sat. Mar 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ब्रिटेन पहुंचा बी-1 बॉम्बर विमान, अमेरिका क्या ईरान के ख़िलाफ़ करेगा इस्तेमाल

Byadmin

Mar 7, 2026


34 टन तक हथियार और सामान ढोने की क्षमता वाले बी-1 बॉम्बर का इस्तेमाल सीरिया, लीबिया, अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ में किया गया था

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, 34 टन तक हथियार और सामान ढोने की क्षमता वाले बी-1 बॉम्बर का इस्तेमाल सीरिया, लीबिया, अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ में किया गया था (फ़ाइल फ़ोटो)

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर किएर स्टार्मर के ब्रिटिश बेस से ईरान के मिसाइली अड्डों के ख़िलाफ़ “डिफ़ेंसिव” अमेरिकी कार्रवाई को मंज़ूरी दे दी है. इसके बाद 24 क्रूज़ मिसाइल ले जाने में सक्षम एक अमेरिकी बॉम्बर ब्रिटेन में उतरा है.

सर किएर ने शुरू में अमेरिका को ईरान के ख़िलाफ़ इसराइल के साथ उसके संयुक्त हमले में ब्रिटिश सैन्य अड्डों के इस्तेमाल करने की इजाज़त देने से मना कर दिया था, जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अनबन हो गई थी.

यह एयरक्राफ्ट तब आया है जब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को कहा कि ईरान पर हमले “बहुत ज़्यादा बढ़ने वाले हैं.”

146 फ़ुट का बी-1 लांसर शुक्रवार शाम को ग्लूस्टरशर में आरएएफ़ फ़ेयरफ़ोर्ड पहुंचा.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin