• Wed. Aug 6th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

ब्रेकअप, पैचअप और हत्या… राजस्थान में गर्लफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से परेशान कॉन्स्टेबल ने लेबर इंस्पेक्टर को मारी गोली

Byadmin

Aug 5, 2025


जयपुर में एक कांस्टेबल ने लेबर इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी कांस्टेबल अजय कटारिया ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक शंकर बलई ने कटारिया की मुलाकात एक महिला कांस्टेबल से करवाई थी जिनसे ब्रेकअप के बाद महिला उसे धमका रही थी। कटारिया ने बलई को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पीटीआई, जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक कांस्टेबल ने लेबर इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी कांस्टेबल ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी शख्स का नाम अजय कटारिया के रूप में हुई है, जो जयपुर के राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (RAC) में पुलिस कांस्टेबल है। वहीं, मृतक लेबर इंस्पेक्टर की पहचान शंकर बलई के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- एक बार फिर पाकिस्तान की नींद हराम करेगी ब्रह्मोस मिसाइल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या है सेना का नया प्लान?

महिला कांस्टेबल से हुआ ब्रेकअप

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि शंकर बलई की पोस्टिंग जयपुर में थी। बलई ने कटारिया की मुलाकात एक महिला से करवाई थी। वो महिला भी जयपुर पुलिस में कांस्टेबल थी। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

लेबर इंस्पेक्टर को मारने की रची साजिश

महिला कांस्टेबल ने कटारिया को धमकाना शुरू कर दिया। कथित तौर पर महिला बलई के कहने पर कटारिया को जेल भेजने की धमकी दे रही थी। ऐसे में जब कटारिया को यह बात पता चली तो उसने बलई को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

मौके पर तोड़ा दम

जयपुर के ACP आलोक सिंघल के अनुसार, जब बलई मॉर्निंग वॉक से लौटा तो कटारिया ने उसपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और बलई की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कटारिया ने बंदूक के साथ थाने में सरेंडर कर दिया।

गोलियों से किया छलनी

ACP के अनुसार, कटारिया की बंदूक से कुल 10 गोलियां फायर हुईं थीं। हालांकि, बलई के शरीर में कितनी गोलियां लगीं? पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इसका खुलासा होगा। पुलिस ने कटारिया को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- ‘मुझसे ट्यूशन ले लो, क्योंकि अभी 30-40 साल…’, राज्यसभा में विपक्षी सांसदों पर क्यों भड़के नड्डा?

By admin