• Tue. Apr 15th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, CBI के कहने पर हुआ एक्शन; भारत लाने की तैयारी

Byadmin

Apr 14, 2025


भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई के अनुरोध पर उसके खिलाफ एक्शन लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भारत में उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। चोकसी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पत्नी के साथ बेल्जियम में ठहरा था। मेडिकल आधार पर वह स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था।

एएनआई, नई दिल्ली। भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत को हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी ऋण घोटाले में उसकी तलाश है। भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर बेल्जियम ने चोकसी के खिलाफ एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक मेहुल बेल्जियम के एंटवर्प में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था। उसने वहां का रेजिडेंसी कार्ड भी हासिल कर लिया था।

जल्द प्रत्यर्पण शुरू करने का अनुरोध

एसोसिएटेड टाइम्स की खबर के मुताबिक भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम के अधिकारियों से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का अनुरोध किया। इसके बाद वहां के प्रशासन ने चोकसी को हिरासत में लिया।

पत्नी के पास बेल्जियम की नागरिकता

चोकसी की पत्नी प्रीति के पास बेल्जियम की नागरिकता है। इस बीच उसने भी बेल्जियम का ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ हासिल किया और इसी के सहारे अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। ऐसा माना जाता है कि चोकसी बेल्जियम जाने से पहले एंटीगुआ और बारबुडा में भी रह चुका है। भारत को 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी ऋण धोखाधड़ी मामले में उसकी तलाश है।

फर्जी दस्तावेज पर बेल्जियम में ठहरा था चोकसी

मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि चोकसी बेल्जियम से स्विट्जरलैंड जाने की फिराक में था। मगर उससे पहले ही उसे धर दबोचा गया। फर्जी दस्तावेजों और झूठे शपथपत्र के माध्यम से चोकसी ने बेल्जियम में निवास हासिल किया था।

बता दें कि मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी ने फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 13,500 करोड़ रुपये का लोन हासिल किया था। घोटाले का खुलासा होने से पहले दोनों देश से बाहर जा चुके थे। नीरव मोदी लंदन की जेल में बंद है। वह भारत में अपने प्रत्यर्पण का विरोध कर रहा है।
यह भी पढ़ें: कौन है निकिता कैसाप? 17 साल के अमेरिकी युवक ने रची ट्रंप की हत्या की साजिश, माता-पिता को उतारा मौत के घाटयह भी पढ़ें: टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न; चीन बोला- बाघ के गर्दन में लगी घंटी… वही खोल सकता, जिसने बांधा है

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप



By admin