• Wed. Apr 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारतीय आईटी सेक्टर के लिए एआई क्या थोड़े दिनों की चुनौती है या हमेशा का बदलाव है?

Byadmin

Apr 8, 2026


सॉफ़्टवेयर इंजीनियर

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, एआई की वजह से आईटी कंपनियों में सॉफ़्टवेयर कर्मचारियों पर दबाव बढ़ा है

पिछले हफ़्ते आईटी कंपनी ओरेकल ने भारत में अपने 12,000 कर्मचारियों को मेल भेजकर नौकरी से निकाल दिया. भारत जैसे देश में इस छंटनी ने 50 से 60 हज़ार लोगों को प्रभावित किया है.

सोशल मीडिया पर ऐसी कहानियां साझा की जा रही हैं कि कैसे 14 साल के अनुभव वालों से लेकर कैंसर से पीड़ित 20 साल के अनुभवी कर्मचारी तक को सुबह छह बजे ओरेकल लीडरशिप की ओर से एक ईमेल मिला जिसने उन्हें हैरान कर दिया.

लेकिन इनमें से बहुत से लोग पहले से कुछ हद तक तैयार थे हालांकि जिस पैमाने पर बर्ख़ास्तगी हुई उसने उन्हें हैरान किया.

आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की वजह से इस साल मेटा, आईबीएम, अमेज़ॉन समेत अन्य कंपनियों से निकाले गए लोगों की संख्या 85,000 से अधिक बताई जा रही है.

By admin