• Sat. Mar 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारतीय क्रिकेट अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्यों नज़रअंदाज नहीं कर सकता

Byadmin

Mar 28, 2026


वैभव सूर्यवंशी

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शनिवार को वापसी के साथ ही क्रिकेट की बड़ी हस्तियों पर सबकी नजरें होंगी.

इनमें से कई नज़रें एक किशोर खिलाड़ी पर भी होंगी.

आईपीएल शुरू होने से एक दिन पहले, 27 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हो गए. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट के सबसे दिलचस्प सवालों में से एक पर सभी क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान केंद्रित हो गया है: क्या वैभव बड़े मंच के लिए तैयार हैं?

सूर्यवंशी ने पहली बार तीन साल पहले 12 साल की उम्र में दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था. एक मैच में वह अपने पिता की उम्र के गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर रहे थे.

तब से उनकी बल्लेबाज़ी की क्वालिटी, ख़ासकर ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट के साथ बड़े स्कोर बनाने की भूख चर्चा का केंद्र बन गई है.

By admin