• Wed. Jun 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारतीय नाविकों की मौत पर दुख जताने से जुड़े सवाल पर मोदी के आगे क्या बोले ट्रंप

Byadmin

Jun 17, 2026


पीएम मोदी और ट्रंप

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, पीएम मोदी और ट्रंप ने द्विपक्षीय मुलाक़ात के बाद प्रेस के सामने बात की
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फ़्रांस के एवियन शहर में जी-7 से इतर द्विपक्षीय मुलाक़ात हुई है.

इस मुलाक़ात के दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा बेहद अहम है और होर्मुज़ स्ट्रेट खुलना दुनिया के लिए बहुत ज़रूरी है.

भारतीय झंडे वाले जहाज़ पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत के मामले और उस पर दुख जताने से जुड़े पूछे गए सवाल पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “ये बहुत सख़्त पेशा है और हम इन लोगों से प्यार करते हैं और इस पर ज़रूर साथ काम करेंगे.”

भारत और अमेरिका के रक्षा संबंधों को लेकर ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच कोई रक्षा समझौता नहीं है लेकिन “अगर भारत पर कोई हमला होता है तो मदद के लिए” अमेरिका मौजूद रहेगा.

कांग्रेस ने ट्रंप के इस बयान पर कहा है कि ये उम्मीद करना ग़लत होगा कि अमेरिका भारत के साथ खड़ा होगा.

By admin