• Wed. Feb 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारतीय बल्लेबाज़ों के बैट के बारे में श्रीलंकाई क्रिकेटर भानुका राजपक्षे ने ऐसा क्या कहा कि देनी पड़ी सफ़ाई

Byadmin

Feb 11, 2026


भानुका राजपक्षे

इमेज स्रोत, Randy Brooks/CPL T20 via Getty Images

इमेज कैप्शन, भानुका राजपक्षे आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं

पढ़ने का समय: 3 मिनट

भारतीय बल्लेबाज़ों के बारे में श्रीलंकाई क्रिकेटर भानुका राजपक्षे ने एक इंटरव्यू के दौरान जो टिप्पणी की थी उस पर उन्होंने अब सफ़ाई दी है.

न्यूज़वायर ने भानुका राजपक्षे के हवाले से लिखा था कि, “भारतीय क्रिकेटर जो बैट इस्तेमाल करते हैं वो बाकी क्रिकेटरों की तुलना में बेहतर क्वालिटी के होते हैं और ऐसा लगता है जैसे उन पर रबड़ की एक परत चढ़ी हो.”

भानुका ने एक्स पर इस पर सफ़ाई देते हुए लिखा, “हाल ही में मेरे एक इंटरव्यू के बारे में मैं क्लेरिफ़िकेशन देना चाहता हूं. मैंने जो कहा उसका कुछ और मतलब निकाल लिया गया और शायद ट्रांसलेशन की गड़बड़ी की वजह से उसे दूसरी दिशा में मोड़ दिया गया. मेरा मक़सद भारतीय बल्लेबाज़ों की तारीफ़ करना था. भारतीय क्रिकेट काफ़ी एडवांस हो चुकी है. उनका सिस्टम, उनका इन्फ़्रास्ट्रक्चर और उनके इक्विपमेंट सब आला दर्जे के हैं. उनके बैट निर्माता वर्ल्ड क्लास के हैं. मुझे लगता है कि मैं और बेहतर कॉन्टेक्स्ट के साथ अपनी बात रख सकता था. भारतीय क्रिकेटरों के प्रति मेरे मन में सिर्फ़ सम्मान है और कुछ नहीं.”

न्यूज़वायर ने भी राजपक्षे के इस इंटरव्यू के बाद उनकी सफ़ाई को डीटेल में लिखा है.

न्यूज़वायर ने लिखा कि श्रीलंका के बल्लेबाज़ भानुका राजपक्षे ने अपनी सफ़ाई में भारतीय क्रिकेट को ‘बेहद उन्नत’ बताया और उसके सिस्टम, इंफ्रास्ट्रक्चर और उपकरणों के मानकों का ज़िक्र किया.



By admin