• Fri. Feb 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: कश्मीर के किसानों को सेब और ड्राई फ्रूट उद्योग के तबाह होने का डर

Byadmin

Feb 20, 2026


सेब की पेटी पर रखे सेब

इमेज स्रोत, Majid Jahangir/BBC

इमेज कैप्शन, सेब कारोबारियों को डर है कि अमेरिका के ड्यूटी फ़्री सेब आने का सीधा असर उनके बाज़ार पर पड़ेगा

इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील के बाद जम्मू -कश्मीर में ड्राई फ्रूट्स और सेब का उत्पादन करने वाले भी चिंता में हैं.

इस व्यवसाय से जुड़े सभी लोग डील को अपने लिए एक बड़े झटके के तौर पर महसूस कर रहे हैं.

उन्हें डर है कि ज़ीरो ड्यूटी पर आने वाले अमेरिकी सेब और ड्राई फ़्रूट्स की वजह से उनका बाज़ार ख़त्म हो जाएगा.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी इस चिंता में शामिल हैं लेकिन फ़िलहाल इस समस्या का हल किसी के पास नज़र नहीं आ रहा है.

By admin