• Mon. Oct 6th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

भारत और ब्रिटेन ने हिंद महासागर में बड़ा युद्धाभ्यास शुरू किया, संबंधों को ऐसे मिलेगी मजबूती

Byadmin

Oct 6, 2025


भारतीय और ब्रिटिश नौसेनाएं अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए हिंद महासागर में आठ दिवसीय युद्धाभ्यास कर रही हैं। ब्रिटेन के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) जिसका नेतृत्व एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स कर रहा है को कोंकण अभ्यास के लिए तैनात किया गया है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच संयुक्त समुद्री और हवाई क्षमताओं को बढ़ाना है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन की नौसेनाएं संबंधों को और मजबूती देने की ओर अग्रसर हैं। हिंद महासागर में आठ दिवसीय बड़ा युद्धाभ्यास शुरू किया गया है। एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स विमानवाहक पोत के नेतृत्व में ब्रिटेन के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) को कोंकण अभ्यास के लिए तैनात किया गया है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय नौसेना ने कहा कि यह अभ्यास सुरक्षित और नौवहन स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है और भारत-ब्रिटेन विजन 2035 में उल्लिखित व्यापक रणनीतिक साझेदारी का उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

क्या है इस अभ्यास का उद्देश्य?

अभ्यास का उद्देश्य ब्रिटेन और भारतीय नौसेनाओं के बीच संयुक्त समुद्री और हवाई क्षमताओं को बढ़ाना भी है। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने कहा, ”ब्रिटेन और भारत एक ऐसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विश्वास करते हैं जो स्वतंत्र और खुला हो। हम एक आधुनिक रक्षा और सुरक्षा साझेदारी की महत्वाकांक्षा रखते हैं, जो ब्रिटेन-भारत विजन 2035 का एक मूलभूत स्तंभ है, जिस पर इस वर्ष हमारे प्रधानमंत्रियों ने सहमति व्यक्त की है।”

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने और क्या कहा?

उन्होंने कहा, ”हमारे दोनों नौसेनाओं के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप्स के बीच की गतिविधियां इस क्षेत्र में नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं तथा भविष्य के सहयोग के लिए आधार तैयार करती हैं।”

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- भारत दौरे पर आएंगे ब्रिटिश पीएम स्टार्मर, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; शेड्यूल आया सामने

By admin