• Thu. Feb 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत और मलेशिया के नज़दीक आने का पाकिस्तान पर क्या असर होगा?

Byadmin

Feb 12, 2026


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम खुद उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे

इमेज स्रोत, Hasnoor Hussain / POOL / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम खुद उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7-8 फरवरी को मलेशिया की यात्रा पर थे. इस साल प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा थी. प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम खुद पहुंचे थे.

यह दौरा इसलिए अहम हो जाता है. क्योंकि पिछले साल अक्तूबर 2025 में क्वालालमपुर में हुए आसियान शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा नहीं लिया था क्योंकि पहलगाम हमले के बाद 2025 में दोनों देशों के बीच रिश्तों में गर्माहट कम हो गई थी.

हालांकि मलेशिया ने पहलगाम हमले की निंदा की थी. लेकिन मलेशिया के प्रधानमंत्री ने भारत पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत में मध्यस्थता करने की पेशकश की थी. इस वजह से भारत नाराज़ था.

भारत और मलेशिया के बीच प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान तकरीबन 11 समझौते और एमओयू हुए हैं. दोनों देशों के संयुक्त बयान में सीमा पार से आतंकवाद का ज़िक्र होना भारत के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है.

By admin