• Sat. Apr 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत करता है स्वतंत्र विदेश नीति, अकबरुद्दीन ने अमेरिका के पिछलग्गू होने के दावों को नकारा

Byadmin

Apr 4, 2026


आईएएनएस, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने शुक्रवार को कहा कि यह दावा कि भारत अमेरिका के अनुसार चलता है, अनुचित है और वास्तविकता को नहीं दर्शाता।

वरिष्ठ राजनयिक अकबरुद्दीन ने कहा, “मुझे लगता है कि यह कहना अनुचित है कि हम अमेरिका का अनुसरण करते हैं। “बोर्ड ऑफ पीस” को देखिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बोर्ड ऑफ पीस बनाया है। हम उसमें शामिल नहीं हुए, क्योंकि हम जानते हैं कि यह कोई वास्तविक अंतरराष्ट्रीय संस्था नहीं है। अमेरिका को यह बिल्कुल पसंद नहीं है कि हम अपने जहाजों को लाने के लिए ईरान के साथ बातचीत करें। लेकिन फिर भी हमने बात की। “अमेरिका ऐसा नहीं चाहता।

उन्होंने कहा वह (अमेरिका) चाहता है कि देश वहां जहाज भेजें, जैसे कि माइंसवीपर्स वगैरह और वह हमारा नाम भी नहीं लेता, क्योंकि उन्हें पता है कि हम ऐसे देश नहीं हैं जो इस तरह किसी का पक्ष लेते हों। मैं आपको ऐसी और भी कई चीजों की पूरी लिस्ट दे सकता हूं जिनमें हम किसी के साथ नहीं हैं।

सैयद अकबरुद्दीन ने अपनी बात को और विस्तार देते हुए कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के मामले में, क्या हमने अमेरिका का साथ दिया, नहीं। अमेरिका ने हमसे बार-बार कहा कि हम वोट देने से परहेज न करें, लेकिन हमने फिर भी परहेज किया।”

By admin