• Wed. Mar 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत की आउटसोर्सिंग इंडस्ट्री लाखों करोड़ रुपये की, क्या यह एआई के दौर में टिक पाएगी?

Byadmin

Mar 18, 2026


आईटी कंपनियों में काम करती

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, भारत की आईटी कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में भारी गिरावट दर्ज की गई है

भारत के टेक्नोलॉजी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ हफ्तों में भारी गिरावट देखने को मिली है.

इसकी वजह है ये आशंका कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई, उस पारंपरिक आउटसोर्सिंग मॉडल को उलट सकती है, जिस पर देश की 300 अरब डॉलर (करीब साढ़े 27 हज़ार अरब रुपये) की बैक-ऑफिस इंडस्ट्री टिकी हुई है.

आईटी शेयरों में यह बिकवाली हाल की भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं से पैदा हुई शेयर बाजार की घबराहट से पहले ही शुरू हो गई थी, और भारत के लिए यह खास तौर पर अहमियत रखती है.

पिछले करीब साढ़े तीन दशकों में भारत के सॉफ्टवेयर उद्योग ने लाखों व्हाइट-कॉलर नौकरियां पैदा की हैं.

इससे एक नया मध्यम वर्ग उभरा, जिसकी महत्वाकांक्षाएं ऊंची हैं और जिसकी खरीदने की क्षमता मजबूत है.

By admin