• Thu. Mar 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत की वज़न कम करने वाली सस्ती दवाएं हो सकती हैं मोटापे के ख़िलाफ़ कारगर

Byadmin

Mar 19, 2026


वेगोवी को भारत में 2025 में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस दवा के मुख्य सॉल्ट का पेटेंट इसी सप्ताह समाप्त होने वाला है

इमेज स्रोत, Bloomberg via Getty Images

इमेज कैप्शन, वेगोवी को भारत में 2025 में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस दवा के मुख्य सॉल्ट का पेटेंट इसी सप्ताह समाप्त होने वाला है

कम से कम सैद्धांतिक रूप से ही, भारत के लोग जल्द ही मोटापे की समस्या से निजात पा सकते हैं. इस शुक्रवार को सेमाग्लूटाइड नाम की दवा का पेटेंट भारत में ख़त्म होने जा रहे है.

डेनमार्क की दवा निर्माता कंपनी नोवो नॉर्डिस्क की ब्लॉकबस्टर वेट-लॉस दवा वेगोवी और ओज़ेम्पिक में सेमाग्लूटाइड का इस्तेमाल होता है.

पेटेंट ख़त्म होने के बाद घरेलू फ़ार्मास्यूटिकल कंपनियां बड़े पैमाने पर सेमाग्लूटाइड के सस्ते या जेनेरिक वर्ज़न बनाना शुरू कर देंगी. इसके बाद होने वाली होड़ के कारण दाम काफ़ी गिर सकते हैं.

इससे भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में इसकी उपलब्धता बढ़ जाएगी.

इनवेस्टमेंट बैंक जेफ़्रीज़ ने इसे भारत के लिए संभावित ‘मैजिक पिल मूवमेंट’ करार देते हुए कहा है कि सेमाग्लूटाइड की घरेलू मार्केट एक अरब डॉलर तक पहुंच सकती है.

By admin