इमेज स्रोत, Getty Images
पढ़ने का समय: 2 मिनट
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं.
ग्रुप ए का यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
पाकिस्तान की टीम में इस मुकाबले के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन भारत ने दो बदलाव किए हैं. अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है. वहीं अर्शदीप सिंह के स्थान पर कुलदीप यादव खेल रहे हैं.
हालांकि एशिया कप से शुरू हुआ दोनों टीमों के कप्तान के हाथ नहीं मिलाने का सिलसिला यहां भी जारी रहा. टॉस के बाद सलमान आगा और सूर्यकुमार यादव एक-दूसरे को अनदेखा करके पवेलियन की ओर लौट गए.
दोनों देशों की प्लेइंग 11
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह