• Sat. Mar 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘भारत के मामले में चीन जैसी ग़लती नहीं करेंगे’: नई दिल्ली में अमेरिका के उप विदेश मंत्री ने ये बात क्यों कही?

Byadmin

Mar 6, 2026


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से मुलाकात की.

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से मुलाक़ात की

पढ़ने का समय: 7 मिनट

भारत आए अमेरिका के उप विदेश मंत्री ने कहा है कि उनका देश भारत के मामले में ‘वैसी ग़लती नहीं करेगा जैसा कि 20 साल पहले चीन के साथ की गई थी.’

अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफ़र लैंडौ ने ये बात भारत और अमेरिका के बीच व्यापार के मामले में कही है.

रायसीना डायलॉग 2026 में शामिल होने भारत आए क्रिस्टोफ़र लैंडौ ने कहा कि भारत के साथ व्यापार और आर्थिक संबंध के विस्तार में अमेरिका चीन के साथ दो दशक पहले की गई ग़लतियों को नहीं दोहराएगा.

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ पिछले व्यापार समझौतों से कई सबक़ लिए हैं और अब भारत के साथ होने वाले व्यापार समझौते में अमेरिकी हितों की रक्षा को लेकर अधिक स्पष्टता रखेगा.

बीते महीने ऐसा कहा गया था कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापक ट्रेड डील फ़ाइनल हो चुकी है. हालांकि इस ट्रेड डील की रूपरेखा अब तक सामने नहीं आई है.

By admin