• Thu. Feb 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर क्या बोले पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़

Byadmin

Feb 5, 2026


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने ‘बांग्लादेश के साथ एकजुटता’ की बात कही

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भारत के ख़िलाफ़ टी-20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलने के फ़ैसले को दोहराया है. उन्होंने कहा कि देश ने सोच-समझकर ये फ़ैसला किया है.

बुधवार को अपनी कैबिनेट को संबोधित करते हुए शहबाज़ शरीफ़ ने कहा, “टी-20 वर्ल्ड कप जो है, उस हवाले से हमने स्टैंड लिया है कि हम हिंदुस्तान के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलेंगे. पाकिस्तान ने कहा कि ये खेल का मैदान है, ये सियासत नहीं है.”

“खेल के मैदान में सियासत बिल्कुल नहीं होनी चाहिए. हमने बड़ा सोच-समझकर एक स्टैंड लिया है. इस हवाले हमें बांग्लादेश के साथ पूरी तरह खड़े होना चाहिए. ये बहुत मुनासिब फ़ैसला है.”

बांग्लादेश ने बीते महीने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उसकी जगह टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने आईसीसी के फ़ैसले को ‘ग़लत’ बताया था और इसे डबल स्टैंडर्ड बताया था.

इसके बाद एक फ़रवरी को पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फ़रवरी को भारत के ख़िलाफ़ होने वाले मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी.

पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर पोस्ट किया था, “इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंज़ूरी दे दी है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फ़रवरी 2026 को भारत के ख़िलाफ़ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.”

By admin