• Sat. Mar 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत को रूसी तेल ख़रीदने के लिए क्या अमेरिका से इजाज़त लेने की ज़रूरत है?

Byadmin

Mar 7, 2026


मोदी और ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, विपक्ष ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं कि अमेरिका भारत को रूस से कच्चा तेल ख़रीदने की “इजाज़त” देने की शर्तें कैसे तय कर सकता है

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिफ़ाइनरियों को रूस से तेल ख़रीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है.

कहा गया कि भारत को यह छूट इसलिए दी गई है कि मध्य-पूर्व में जारी युद्ध की वजह से तेल की कमी न हो. स्कॉट बेसेंट के इस बयान से दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क पर सवाल उठने लगे हैं.

विपक्ष का सबसे गंभीर सवाल यह था कि अमेरिका भारत को 4 अप्रैल 2026 तक रूस से कच्चा तेल ख़रीदने की “इजाज़त” देने की शर्तें कैसे तय कर सकता है, बल्कि सवाल यह भी उठाया गया है कि अमेरिका यह तय करने वाला “कौन” होता है.

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होने के दौरान ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बढ़ाए गए टैरिफ़ को रद्द कर दिया था.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin