• Sat. Mar 15th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

‘भारत को सिर्फ दो नहीं, कई भाषाओं की जरूरत’, हिंदी-तमिल विवाद के बीच पवन कल्याण का बयान

Byadmin

Mar 15, 2025


आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने भाषाई विविधता को बनाए रखने की वकालत की है। पीथापुरम में जनसेना स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि भारत को सिर्फ दो नहीं बल्कि कई भाषाओं की जरूरत है जिनमें तमिल भी शामिल है। यह बयान हिंदी-तमिल भाषा विवाद के बीच आया है। उन्होंने कहा कि भाषाओं को राजनीति से दूर रखना चाहिए ताकि राष्ट्रीय एकता मजबूत हो।

एएनआई, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने भारत में भाषाई विविधता को बढ़ावा देने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि देश को सिर्फ दो नहीं, बल्कि कई भाषाओं की जरूरत है, जिनमें तमिल भी शामिल है।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब हिंदी और तमिल भाषा को लेकर बहस चल रही है। उन्होंने ये बयान पीथापुरम में जन सेना के 12वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में दिया।
भाषाई विविधता को अपनाने की अपील

पवन कल्याण ने कहा कि हमें भाषाई विविधता को अपनाना चाहिए, क्योंकि यह न केवल देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में मदद करेगा, बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द भी बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं का संगम है और हमें इसे गर्व से स्वीकार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Holi Photos: देश में धूमधाम से मनी होली, शांति से जुमे की नमाज; देखें मनमोहक तस्वीरें

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप



By admin