• Mon. Oct 28th, 2024

24×7 Live News

Apdin News

भारत-चीन कैसे बने बड़ी आर्थिक ताकत, जीडीपी; प्रति व्यक्ति आय और निर्यात में ड्रैगन से आगे या पीछे है इंडिया?

Byadmin

Oct 28, 2024


India China Economic Comparison भारत भी अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार के साथ सेनाओं का आधुनिकीकरण कर रहा है। साल 1980 में भारत की प्रति व्यक्ति आय चीन की प्रति व्यक्ति आय से करीब दोगुनी थी। आज चीन की प्रति व्यक्ति आय हमसे करीब पांच गुना अधिक है। आइये जानते हैं कि 1980 के बाद चीन और भारत आर्थिक मोर्चे पर किस तरह से आगे बढ़े…

डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चीन और भारत दोनों विश्व की उभरती ताकते हैं। अमेरिका के बाद चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वहीं, भारत की अर्थव्यवस्था का स्थान विश्व में पांचवां है। चीन ने पिछले कुछ दशकों में अपनी सैन्य क्षमताओं का तेजी से आधुनिकीकरण और विस्तार किया है। वह तेजी से अमेरिका की ताकत के करीब पहुंचने का प्रयास कर रहा है।

भारत भी अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार के साथ सेनाओं का आधुनिकीकरण कर रहा है। साल 1980 में भारत की प्रति व्यक्ति आय चीन की प्रति व्यक्ति आय से करीब दोगुनी थी। आज चीन की प्रति व्यक्ति आय हमसे करीब पांच गुना अधिक है। आइये जानते हैं कि 1980 के बाद चीन और भारत आर्थिक मोर्चे पर किस तरह से आगे बढ़े?

  • 18.8 ट्रिलियन डॉलर है चीन की जीडीपी का आकार
  • 580 डॉलर थी भारत की प्रति व्यक्ति आय 1980 में
  • 3.93 ट्रिलियन डॉलर है भारत की जीडीपी का आकार
  • 307 डॉलर थी 1980 में चीन की प्रति व्यक्ति आय

चीन ने 1980 में खोला बाजार

1980 में चीन ने अपने बाजार दुनिया के लिए खोल दिए और आर्थिक सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू किया। उस समय चीन की प्रति व्यक्ति आय 307 डॉलर और भारत की प्रति व्यक्ति 580 डॉलर थी।

भारत में उदारीकरण 1991 में  

भारत में आर्थिक सुधारों का सिलसिला 1991 में शुरू हुआ। इसके बाद भारत में निजी क्षेत्र का तेजी से विस्तार हुआ। आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ी। देश में एक बड़ा मध्य वर्ग पैदा हुआ। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। वहीं, चीन आज विश्व की फैक्ट्री और मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी ताकत है।

चीन और भारत की जीडीपी

विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा कीमत पर चीन की जीडीपी की वैल्यू 18.8 ट्रिलियन डॉलर और भारत की जीडीपी का आकार 3.93 ट्रिलियन डॉलर है। 1980 के बाद से चीन की जीडीपी 61 गुना बढ़ी है। वहीं, समान अवधि में भारत की जीडीपी 21 गुना बढ़ी है।

93 प्रतिशत बढ़ी भारत की जीडीपी

पिछले 10 वर्ष के दौरान भारत की जीडीपी में 93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2014 में भारत की जीडीपी 2.04 ट्रिलियन डॉलर थी, जो 2024 में बढ़कर 3.93 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। वहीं, चीन की जीडीपी 2014 के 10.5 ट्रिलियन डॉलर के मुकाबले 78 प्रतिशत बढ़ी है।

10 वर्ष में 95 प्रतिशत बढ़ी भारत की प्रति व्यक्ति आय

पिछले 10 वर्षों के दौरान भारत की प्रति व्यक्ति आय 95 प्रतिशत बढ़ी है और यह 2014 के 5,187 डॉलर की तुलना में बढ़ कर 10,123 डालर प्रति वर्ष हो गई है। समान अवधि में चीन की प्रति व्यक्ति आय में 100 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 2014 में चीन की प्रति व्यक्ति आय 12,496 डालर थी।

निर्यात के मोर्चे पर भारत और चीन का प्रदर्शन

चीन दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है। 2023 में चीन ने 3.5 ट्रिलियन डॉलर की वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात किया था। वैश्विक निर्यात में चीन की हिस्सेदारी 14 प्रतिशत है। भारत 0.78 ट्रिलियन डालर के निर्यात के साथ विश्व का दसवां सबसे बड़ा निर्यातक है।

By admin