• Sun. Mar 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड जैसी टीमों के इतर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 क्यों ख़ास रहा

Byadmin

Mar 8, 2026


नेपाल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, नेपाल की क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन की वजह से चर्चा में रही

    • Author, हरप्रीत कौर लांबा
    • पदनाम, बीबीसी हिन्दी के लिए
  • पढ़ने का समय: 8 मिनट

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच और उलटफेर की कोई कमी नहीं रही.

चाहे ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना हो, या पाकिस्तान का वर्ल्ड कप के बायकॉट को लेकर विवाद, या न्यूज़ीलैंड का ख़िताब के प्रबल दावेदार दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में मात देना, फैंस कई रोमांचक और दिल को छू लेने वाले पलों के गवाह बने.

लेकिन इन सबके इतर जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वो थे एसोसिएट देश. जिन्होंने भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमों की मौजूदगी के बावजूद बड़े मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

क्रिकेट इतिहास में एसोसिएट देशों की उपस्थिति पर अक्सर मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिलते हैं. क्या वे केवल संख्या बढ़ाने के लिए हैं, या वे वास्तव में इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं? यह बहस लगभग हर वर्ल्ड कप में देखने को मिलती है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin