• Mon. Apr 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत ने अफ़ग़ानिस्तान की मदद के लिए क्या-क्या भेजा, विदेश मंत्रालय ने बताया

Byadmin

Apr 6, 2026


बिन्यामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, ANDREW CABALLERO-REYNOLDS/AFP via Getty Images

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की है.

अमेरिकी सैन्य अफ़सर को बचाने के ‘मिशन की सफलता’ पर नेतन्याहू ने ट्रंप को बधाई भी दी है.

बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, “मैंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की. उन्हें उनके साहसी फ़ैसले और दुश्मन के इलाक़े में गिरे सैन्य अफ़सर को बचाने के लिए पूरी तरह सफल अमेरिकी मिशन पर व्यक्तिगत रूप से बधाई दी.”

“राष्ट्रपति ट्रंप ने इसराइल की मदद के लिए अपना आभार जताया. मुझे बहुत गर्व है कि मैदान और मैदान से बाहर हमारी साझेदारी अभूतपूर्व है.”

उन्होंने कहा, “इस बात पर भी गर्व है कि इसराइल एक बहादुर अमेरिकी सैनिक को बचाने में योगदान दे सका.”

अमेरिका ने रविवार को यूएस एफ़-15 लड़ाकू विमान के लापता क्रू मेंबर को बचाने की जानकारी दी थी.

इस विमान को शुक्रवार को दक्षिणी ईरान के ऊपर मार गिराया गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन की पुष्टि की.

By admin