• Mon. Mar 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत में इसराइली पर्यटकों की पसंदीदा जगहों पर किस बात की बेचैनी?

Byadmin

Mar 9, 2026


धर्मकोट में इसराइली पर्यटक

इमेज स्रोत, Arvind Sharma

इमेज कैप्शन, हिमाचल में फंसे कई इसराइली पर्यटक वापस अपने देश लौटना चाहते हैं लेकिन हवाई यात्रा में रुकावट होने के कारण नहीं जा पा रहे हैं

हिमाचल प्रदेश के दो पर्यटन स्थलों में इन दिनों एक अजीब-सी ख़ामोशी छाई हुई है.

धर्मशाला के पास मौजूद ‘मिनी इसराइल’ कहे जाने वाले धर्मकोट और कुल्लू की पार्वती वैली में बसे कसोल में दशकों से इसराइली बैकपैकर्स की चहल-पहल रहती थी.

अब ये दोनों क़स्बे लगभग सुनसान पड़े हैं.

न केवल यहां ठहरे इसराइली पर्यटक घर की चिंता में डूबे हैं, बल्कि इस संघर्ष से स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी भारी नुक़सान हो रहा है.

28 फ़रवरी 2026 से शुरू हुए अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच युद्ध का असर हिमाचल के इन दो क़स्बों पर साफ़ दिख रहा है.

By admin