विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अनुसार दुनिया में लगभग 23 प्रमुख भाषाएं हैं जिन्हें दुनिया की आधी से अधिक आबादी बोलती है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की आधिकारिक भाषाओं में से एक अंग्रेजी जिसे 110 करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं। दुनियाभर में विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने में अंग्रेजी एक महत्वपूर्ण भाषा बन गई है। यूनेस्को के अनुसार दुनिया में करीब 8324 जीवित भाषाएं मौजूद हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत काफी बड़ा देश है और यहां कई भाषाओं के लोग रहते हैं। भारत भाषा की विविधता के लिए मशहूर है। यहां कई तरह की बोलियां बोली जाती है, जिनका विकास ऐतिहासिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक कारकों से प्रभावित हुआ है।
2024 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 453 जीवित भाषाएं हैं। भारतीय संविधान में 22 भाषाओं को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई है, जिन्हें संविधान की अनुसूची आठ में सूचीबद्ध किया गया है।
दुनिया में कितने लोग बोलते हैं अंग्रेजी भाषा
विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अनुसार, दुनिया में लगभग 23 प्रमुख भाषाएं हैं, जिन्हें दुनिया की आधी से अधिक आबादी बोलती है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की आधिकारिक भाषाओं में से एक अंग्रेजी जिसे 110 करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं।दुनियाभर में विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने में अंग्रेजी एक महत्वपूर्ण भाषा बन गई है। यूनेस्को के अनुसार, दुनिया में करीब 8324 जीवित भाषाएं मौजूद हैं। आईए नजर डालते हैं, भारत में कौन-कौन सी भाषा सबसे ज्यादा बोली जाती है…
- 52 करोड़ 83 लाख 47 हजार 193 लोग हिन्दी भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 43.63 प्रतिशत है।
2. बंगाली
- 9 करोड़ 72 लाख 37 हजार 669 लोग बंगाली भाषा का प्रयोग करते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 8.03 प्रतिशत है।
3. मराठी
- 8 करोड़ 30 लाख 26 हजार 680 लोग मराठी भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 6.86 प्रतिशत है।
4. तेलुगु
- 8 करोड़ 11 लाख 27 हजार 740 लोग तेलुगु भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 6.70 प्रतिशत है।
5. तमिल
- 6 करोड़ 90 लाख 26 हजार 881 लोग तमिल भाषा का प्रयोग करते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 5.70 प्रतिशत है।
6. गुजराती
- 5 करोड़ 54 लाख 92 हजार 554 लोग गुजराती भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 4.58 प्रतिशत है।
7. उर्दू
- 5 करोड़ 7 लाख 72 हजार 631 लोग उर्दू भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 4.19 प्रतिशत है।
8. कन्नड़
- 4 करोड़ 37 लाख 6 हजार 512 लोग कन्नड़ भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 3.61 प्रतिशत है।
9. उड़िया
- 3 करोड़ 75 लाख 21 हजार 324 लोग उड़िया भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 3.10 प्रतिशत है।
10. मलयालम
- 3 करोड़ 48 लाख 38 हजार 819 लोग मलयालम भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 2.88 प्रतिशत है।
11. पंजाबी
- 3 करोड़ 31 लाख 24 हजा 726 लोग पंजाबी भाषा का प्रयोग करते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 2.74 प्रतिशत है।
12. असमिया
- 1 करोड़ 53 लाख 11 हजाप 351 लोग असमिया भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 1.26 प्रतिशत है।
13. मैथली
- 1 करोड़ 35 लाख 83 हजार 464 लोग मैथली भाषा बोलते हैं और आबादी में इनकी हिस्सेदारी 1.12 प्रतिशत है।
देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप