• Sun. Sep 14th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

भोपाल में लव जिहाद के आरोपियों का ढहाया गया मकान, छात्राओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी है आरोप

Byadmin

Sep 14, 2025


दिल्ली के अर्जुन नगर में प्रशासन ने लव जिहाद के आरोपित साद और साहिल के अवैध मकानों को जमींदोज कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने छात्राओं से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया और मतांतरण का प्रयास किया। जांच में पाया गया कि आरोपितों ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाए थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रशासन ने शहर के अर्जुन नगर में लव जिहाद के आरोपित साद और साहिल के मकान जमींदोज कर दिया। जिला प्रशासन के अनुसार ये मकान अवैध रूप से बनाए गए थे।

बता दें कि शहर के एक निजी कॉलेज की छात्राओं से दोस्ती करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म के मामलों में फरहान खान, साहिल खान, अली खान, साद, अबरार और नबील आरोपित हैं। इन पर दबाव बनाकर छात्राओं का मतांतरण कराने के प्रयास का भी मामला दर्ज है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपियों को अदालत में किया गया पेश

पिछले दिनों सभी आरोपितों को पुलिस ने अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को शिकायत मिली थी कि आरोपित साद, साहिल और फरहान का अशोका गार्डन के अर्जुन नगर में शासकीय भूमि पर अवैध मकान है।

जांच में पाया गया कि 1200 और 600 वर्गफीट भूमि पर कब्जा कर मकान बनाए गए हैं। इसके बाद तहसीलदार सौरभ वर्मा ने 19 अगस्त को नोटिस जारी कर चार सितंबर तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार तक मकान खाली करा लिए गए और प्रशासन ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

ढहाया अवैध निर्माण

शनिवार तड़के चार बजे प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण ढहा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अर्जुन नगर में करीब 350 मकान शासकीय भूमि पर बने हैं। पहले इन मकानों के मालिकों को पट्टे दिए गए थे, लेकिन अब वे निरस्त हो चुके हैं। इन्हीं मकानों में लव जिहाद के आरोपित साद, साहिल और फरहान के घर भी शामिल हैं, जिन्हें उनके परिजनों ने चरोखर की भूमि पर बनाया था। इनमें फरहान के मकान पर कार्रवाई अभी नहीं की गई है।

Vaishno Devi News: माता वैष्णो देवी के भक्तों को झटका, यात्रा की तारीख पर श्राइन बोर्ड ने दिया अपडेट

By admin