• Sat. Jun 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मंगलयान की ‘रॉकेट वुमन’ की साड़ी अमेरिका के एक बड़े म्यूज़ियम की शान कैसे बनी?

Byadmin

Jun 13, 2026


नंदिनी हरिनाथ की साड़ी वॉशिंगटन स्थित स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम में प्रदर्शित की गई

इमेज स्रोत, Smithsonian’s National Air and Space Museum

इमेज कैप्शन, नंदिनी हरिनाथ की साड़ी वॉशिंगटन स्थित स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूज़ियम में प्रदर्शित की गई

भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंदिनी हरिनाथ अपने जीवन के सबसे ख़ास दिनों में से एक दिन को याद करते हुए बताती हैं कि उस दिन वो लाल और नीले रंग की चमकदार रेशमी साड़ी पहनकर दफ्तर पहुंची थीं.

अब वही साड़ी अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित स्मिथसोनियन के नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूज़ियम में खास जगह पर प्रदर्शित की गई है.

नंदिनी भारत के पहले मंगल अभियान ‘मंगलयान’ में डिप्टी ऑपरेशंस डायरेक्टर थीं. यह साड़ी उन्होंने 1 दिसंबर 2013 को पहनी थी.

नंदिनी को जो साड़ियां अपने पिता से गिफ्ट में मिलीं, वो उनके लिए बेहद खास हैं. इन्हीं में से किसी साड़ी को वो अक्सर किसी बड़े अवसर या भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी का प्रतिनिधित्व करने के समय पहनती रही हैं.

अब वो दिन सामने था, जब अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकालकर मंगल की ओर करीब 300 दिनों की यात्रा पर भेजना था. इस बड़े और खास दिन के लिए भी नंदिनी ने अपने पिता की दी हुई साड़ी को चुना. उस दिन नंदिनी और इसरो के अन्य वैज्ञानिक कंट्रोल रूम में मौजूद थे.

By admin