• Sun. Apr 13th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

मणिपुर के चूड़चंदपुर में मानसिक दिव्यांग नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या, महीने भर में तीसरी ऐसी घटना

Byadmin

Apr 12, 2025


मणिपुर के चूड़चंदपुर जिले में एक मानसिक दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में मिला। यह एक महीने में तीसरी ऐसी घटना है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कुकी-जो समुदाय ने मैतेई लोगों को थांगजिंग पहाड़ी पर चढ़ने से रोका जो तनाव बढ़ा रहा है। छह उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया। क्षेत्र में हिंसा और तनाव जारी है।

पीटीआई, इंफाल। मणिपुर के चूड़चंदपुर जिले में मानसिक दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। लड़की का शव शुक्रवार को थानलोन उप-मंडल के जंगल में मिला।

अधिकारियों ने बताया, लड़की शुक्रवार को लीजांगफाई इलाके के जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके पिता जंगल में उसका पता लगाने गए। शुक्रवार दोपहर उसका शव मिला। उसके कपड़े फटे थे और शरीर पर चोट के निशान थे।

एक महीने में तीसरी घटना

पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। चूड़चांदपुर जिले में एक महीने से भी कम समय में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न की यह तीसरी घटना है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में चूड़चंदपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने 10 साल की लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया था। पिछले महीने जिले में विस्थापित लोगों के राहत शिविर के पास नौ साल की लड़की मृत पाई गई थी। लड़की के शव पर चोट के निशान थे। उसके माता-पिता ने आरोप लगाया था कि लड़की का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

कुकी समूहों ने मैतेई लोगों को पवित्र थांगजिंग पहाड़ी पर चढ़ने से रोका

कुकी-जो समुदाय के संगठनों ने मणिपुर के चूड़चंदपुर जिले में थांगजिंग पहाड़ी पर चढ़ने से मैतेयी समुदाय को रोकते हुए चेताया है कि अगर मैतेयी समुदाय के लोगों ने इस पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश की तो पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा। थांगजिंग पहाड़ी को मैतेयी लोगों के लिए पवित्र स्थल माना जाता है। मैतेयी अप्रैल में इस पहाड़ी पर आते हैं।
छह कुकी-जो समूहों ने एक बयान में कहा, जो कोई भी बफर जोन को पार करने का प्रयास करेगा, उसे कुकी-जो समुदाय के लिए प्रत्यक्ष चुनौती माना जाएगा, तथा ऐसे प्रयासों के दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के लिए पूरी तरह से उन लोगों की जिम्मेदारी होगी जो ऐसा करने का प्रयास करेंगे। बफर जोन जिसकी सुरक्षा बलों द्वारा कड़ी निगरानी की जाती है, मैतेयी-नियंत्रित इंफाल घाटी और कुकी-बहुल पहाड़ी जिलों को अलग करता है।

छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया

छह उग्रवादियों को किया गिरफ्तार मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अलग-अलग अभियानों में बिष्णुपुर, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों से शुक्रवार को गिरफ्तारियां की गईं।यह भी पढ़ें: मौसम का बदलेगा मिजाज, दिल्ली-यूपी में आंधी-तूफान; राजस्थान में लू की चेतावनी; पढ़ें अपने राज्य का हाल

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप

By admin