• Mon. Sep 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मणिपुर में अब कुकी और नगा समुदाय के बीच क्यों बढ़ा टकराव, दो दिनों में सात लोगों की हत्या

Byadmin

Sep 28, 2026


11वीं कक्षा में पढ़ने वाले विफ़ेनबो और नर्सिंग कर चुकीं किमबोई सिंगसन की हत्या हो गई

इमेज कैप्शन, 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले विफ़ेनबो और नर्सिंग कर चुकीं किमबोई सिंगसन की हत्या हो गई

मणिपुर में 21 सितंबर को 17 साल के एनके विफ़ेनबो खाने-पीने का सामान खरीदने तामेई शहर की तरफ़ जा रहे थे.

लेकिन रास्ते में कुछ हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. 11वीं क्लास में पढ़ने वाले विफ़ेनबो मणिपुर के तमेंगलोंग जिले के अपर न्कोउ गाँव के रहने वाले थे.

इस घटना से पूरी तरह टूट चुके उनके पिता माहिनलाकबोउ ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा,”मेरे निर्दोष बेटे की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई, उसकी क्या गलती थी?”

लियांगमाई नगा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले विफ़ेनबो पर यह हमला दिन के करीब साढ़े दस बजे हुआ था.

मणिपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच धान की खेती फिर शुरू करते किसान

इमेज कैप्शन, जुलाई में मणिपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच धान की खेती फिर शुरू करते किसान

इस घटना के महज़ एक सप्ताह पहले 15 सितंबर को तमेंगलोंग ज़िले के लेइसंगफ़ाई गाँव में संदिग्ध चरमपंथियों ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं की हत्या कर दी थी.

By admin