मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम हथियारबंद लोगों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर हमला किया जिसमें असम राइफल्स के एक जवान की जान चली गई और तीन घायल हो गए। यह घटना नाम्बोल सबल लेईकाई इलाके में हुई जहाँ बंदूकधारियों ने इंफाल से बिष्णुपुर जा रहे जवानों पर घात लगाकर हमला किया। घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम सुरक्षाबलों के एक वाहन पर हथियारबंद लोगों के एक गिरोह ने हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और कम से कम तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के नाम्बोल सबल लेईकाई इलाके में शाम करीब 6 बजे हुई। एक अधिकारी ने बताया, “बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया जिसमें असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। इस हमले में एक जवान की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।”
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- मणिपुर में फिर हालात बेकाबू, प्रदर्शनकारियों ने सरकारी दफ्तर फूंका; सुरक्षाबलों पर भी किया हमला