• Sun. Feb 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मणिपुर में बीजेपी की ‘लोकप्रिय सरकार’ के बहाल होने से क्यों नाराज़ है कुकी जनजाति?

Byadmin

Feb 15, 2026


विरोध प्रदर्शन की एक तस्वीर

इमेज स्रोत, JJ Douminlen

इमेज कैप्शन, मणिपुर के चुराचांदपुर शहर में कुकी-ज़ो लोगों का विरोध प्रदर्शन

छह फ़रवरी को मणिपुर के चुराचांदपुर शहर के ‘वॉल ऑफ रिमेंबरेंस’ मेमोरियल के सामने सैकड़ों युवाओं की भीड़ जमा हुई और फिर थोड़ी ही देर में तीन पुतलो में आग लगा दी गई.

चुराचांदपुर का ‘वॉल ऑफ रिमेंबरेंस’ मेमोरियल वो जगह है जहां साल 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा में मारे गए सभी कुकी-ज़ो लोगों की तस्वीरें लगी हैं.

इसी जगह विरोध प्रदर्शन करने जमा हुए युवाओं के हाथों में प्लेकार्ड पर “न्याय नहीं तो सरकार नहीं”, “ग़द्दार हम पर शासन नहीं कर सकते”, “लोकप्रिय सरकार कुकी-ज़ो के लिए मौत का जाल है” और “राष्ट्रपति शासन बहाल करो” जैसे नारे लिखे थे.

इन नारों पर ध्यान से गौर करें तो यह समझना आसान हो जाता है कि हिंसा के कारण अपने सैकड़ों लोगों को गंवा चुके कुकी-ज़ो जनजाति के लोग इतने ग़ुस्से में क्यों हैं?

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin