• Tue. Mar 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मध्य पूर्व के कई देशों में एयरस्पेस बंद होने के बावजूद वापस कैसे लौट रहे हैं भारतीय

Byadmin

Mar 17, 2026


विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (गल्फ़) असीम महाजन

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (गल्फ़) असीम महाजन ने बताया है कि कुवैत का हवाई क्षेत्र 28 फ़रवरी 2026 से बंद है

पढ़ने का समय: 6 मिनट

मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका-इसराइल की जारी जंग के बीच नई दिल्ली में इंटर मिनिस्ट्रियल प्रेस कॉन्फ़्रेंस हुई है जिसमें मध्य पूर्व से वापस लौटे भारतीयों से लेकर एलपीजी के बारे में जानकारियां दी गई हैं.

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि 2.20 लाख यात्री भारत वापस लौटे हैं. साथ ही ईरान से 90 भारतीयों को निकालकर अज़रबैजान ले जाया गया है.

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बताया है कि एलपीजी कैरियर शिवालिक स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को पार कर चुका है और फ़ारस की खाड़ी में है जो सोमवार शाम तक भारत पहुंच जाएगा.

वहीं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि देश में कच्चे तेल की उपलब्धता भरपूर है और सभी रिफ़ाइनरियां ज़्यादा क्षमता के साथ चल रही हैं.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin