• Wed. Mar 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मध्य पूर्व में जंग के बीच पाकिस्तान ने टैंकरों के साथ तैनात किए युद्धपोत, शुरू किया ‘ऑपरेशन मुहाफ़िज़-उल-बहर’

Byadmin

Mar 11, 2026


पाकिस्तानी जहाज़

इमेज स्रोत, PAKISTAN NAVY

इमेज कैप्शन, पाकिस्तानी नौसेना ने पाकिस्तानी तेल टैंकरों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए जंगी जहाज़ों की इन तस्वीरों को एक्स पर पोस्ट किया है

ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका और इसराइल की कार्रवाई और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के बंद होने के ख़तरे के बीच पाकिस्तान की नौसेना ने समुद्री रास्तों से होने वाली व्यापारिक आवाजाही और तेल की बिना रुकावट आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए ‘ऑपरेशन मुहाफ़िज़-उल-बहर’ (समुद्र का रखवाला) शुरू किया है.

पाकिस्तानी नौसेना का कहना है कि इस ऑपरेशन का मक़सद सी लाइन्स ऑफ़ कम्युनिकेशन (एसएलओसी) की सुरक्षा और बिना रुकावट राष्ट्रीय शिपिंग को जारी रखना है.

एसएलओसी से मतलब उन अहम समुद्री रास्तों से है जो बंदरगाहों के बीच होते हैं और जिनका इस्तेमाल व्यापार और नौसैनिक गतिविधियों के लिए किया जाता है.

पाकिस्तानी नौसेना के मुताबिक़ देश की लगभग 90 प्रतिशत व्यापारिक गतिविधियां समुद्री रास्तों से होती हैं. इसलिए मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के दौरान पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉरपोरेशन (पीएनएससी) के साथ मिलकर व्यापारिक जहाज़ों की सुरक्षा के लिए नौसेना के युद्धपोत तैनात किए जाएंगे और समुद्री ट्रैफ़िक पर नज़र रखी जाएगी.

नौसेना ने सोशल मीडिया पर एक ऑयल टैंकर के साथ अपने युद्धपोत की तस्वीरें भी साझा की हैं.

By admin