• Tue. Mar 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मध्य पूर्व में जंग शुरू होने के बाद एक भारतीय की कैसे हुई मौत और वो कौन थे?

Byadmin

Mar 8, 2026


दीक्षित सोलंकी और उनका परिवार
इमेज कैप्शन, दीक्षित सोलंकी एक तेल टैंकर पर ऑयलर नाविक के रूप में काम कर रहे थे (फ़ाइल फ़ोटो)

28 फरवरी को अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर संयुक्त हवाई हमले शुरू किए थे. उसके बाद मध्य-पूर्व इलाक़े में लगातार जंग जारी है और इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है.

अमेरिका-ईरान युद्ध में मारे गए शख़्स का नाम दीक्षित सोलंकी था. 32 साल के दीक्षित मूलरूप से दीव के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार अभी मुंबई के कांदिवली में रहता है.

दीक्षित के पिता अमृतलाल ने बीबीसी को बताया कि दीक्षित एमकेडी व्योम नामक एक तेल टैंकर पर ऑयलर नाविक के रूप में काम कर रहे थे, जो खनिज तेल ले जाता था.

उनका कहना है, “युद्ध में हमने अपना बेटा खो दिया, हमारा जीवन बर्बाद हो गया. अब हम कैसे जी सकते हैं? हम अपने बेटे के शव के आने का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि उसे अंतिम विदाई दे सकें.”

1 मार्च की सुबह, ओमान की खाड़ी से गुज़रते समय एमकेडी व्योम पर हमला हुआ और उसमें आग लग गई. इस घटना में दीक्षित की मृत्यु हो गई.

By admin