• Sun. Apr 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मध्य प्रदेश: डकैती का ब्योरा देती पत्नी का वीडियो वायरल, बाद में पति की हत्या के आरोप में गिरफ़्तार

Byadmin

Apr 12, 2026


धार पुलिस के अनुसार प्रियंका पुरोहित ने अपने कथित प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साज़िश रची थी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, धार पुलिस के अनुसार प्रियंका पुरोहित ने अपने कथित प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साज़िश रची थी

मध्य प्रदेश के धार ज़िले में सात अप्रैल को एक मिर्च कारोबारी देवकरण पुरोहित की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी प्रियंका पुरोहित को गिरफ़्तार किया गया है.

धार के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने दावा किया है कि अभियुक्त प्रियंका पुरोहित ने अपने कथित प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर ये साज़िश रची.

वहीं अभियुक्त प्रियंका का घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बेसुध हालत में एक घटना का ब्योरा पेश कर रही हैं.

प्रियंका ने मीडिया के सामने दिए अपने बयान में कहा था कि हमलावर कमरे के भीतर घुस गए थे और गहने-ज़ेवर लूटने के साथ ही उनके पति पर हमला कर फ़रार हो गए.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin