• Wed. Jun 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मर्चेंट नेवी में काम कर रहे लाखों भारतीयों की समंदर में सुरक्षा के लिए क्या क़ानून हैं?

Byadmin

Jun 17, 2026


भारतीय झंडे वाला टैंकर जग वसंत,

इमेज स्रोत, Indranil Aditya/NurPhoto via Getty Images

इमेज कैप्शन, मध्य पूर्व में जंग के बाद से होर्मुज़ स्ट्रेट में भारतीय जहाज़ों और नाविकों पर बहुत असर पड़ा है (फ़ाइल फ़ोटो)
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्र में नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया.

हालांकि उन्होंने अमेरिका का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा हाल में होर्मुज़ स्ट्रेट और ओमान के तट के नज़दीक से गुज़र रहे जहाज़ों पर अमेरिकी सेना के हमले की ओर था.

ओमान के तट पर 9 जून को कमर्शियल जहाज़ ‘सेटेबेलो’ पर अमेरिकी सेना के हमले में तीन भारतीयों की मौत हो गई थी.

‘सेटेबेलो’ के अलावा दो भारतीय जहाज़ों पर भी हमला हुआ था, लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई थी.

कमर्शियल जहाज़ों पर भारतीय क्रू मेंबरों पर अमेरिकी सेना के हमलों से भारत में काफ़ी नाराज़गी है.

By admin