• Fri. Nov 14th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

महाराष्ट्र के कल्याण में लड़की ने 19वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Byadmin

Nov 13, 2025


डिजिटल डेस्क, मु्ंबई। मुंबई के पास कल्याण में एक 14 वर्षीय लड़की ने एक इमारत की 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि वह परीक्षा में कम अंक आने से परेशान थी।

 

अधिकारियों ने बताया कि ठाणे जिले के कल्याण स्थित रौनक सिटी कॉम्प्लेक्स में रहने वाली रिद्धि खराडे नाम की लड़की अपने स्कूल के “ओपन डे” (परिणाम घोषित होने के दिन) के बाद दोपहर करीब 3 बजे घर लौटी। उसकी बड़ी बहन घर पर थी और रिद्धि ने उसे बताया कि वह दुखी है क्योंकि उसके अच्छे अंक नहीं आए थे।

 

एक अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उसने इमारत की 19वीं मंजिल से छलांग लगा दी। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं।

By admin