• Tue. Jun 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

महाराष्ट्र: तीन साल की बच्ची के रेप और हत्या केस में कोर्ट ने 50 दिन में सुनवाई पूरी करके सुनाई फांसी की सज़ा

Byadmin

Jun 30, 2026


पुणे रेप

इमेज स्रोत, UGC

इमेज कैप्शन, बलात्कार और हत्या मामले के दोषी को फांसी की सजा

(इस कहानी के कुछ ब्योरे आपको विचलित कर सकते हैं)

पुणे ज़िले में साढ़े तीन साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में विशेष अदालत ने 65 वर्षीय भीमराव प्रभाकर कांबले को दोषी ठहराते हुए फांसी की सज़ा सुनाई है.

विशेष न्यायाधीश एसआर सालुंके ने यह फ़ैसला सुनाया.

इस मामले की सुनवाई 25 जून को पूरी हुई थी. उस समय अदालत ने फ़ैसला सुनाते हुए कहा था कि अभियुक्त दोषी है. पुणे की विशेष अदालत ने अपने फ़ैसले में कहा कि अभियुक्त ने बलात्कार और हत्या दोनों अपराध किए हैं.

यह फ़ैसला राज्य के सबसे तेज़ी से सुने और निपटाए गए मामलों में से एक बन गया है.

By admin